सीएम नीतीश ने की थी आवेदन शुल्क में रियायत देने की घोषणा
गौरतलब है कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा की थी कि राज्य में नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया जाएगा और मुख्य परीक्षा में कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा, "हमने राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं, चाहे वह बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी), बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी), बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) और केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीसीएसबी) हो... पीटी में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों से केवल 100 रुपये शुल्क लेने का फैसला किया है।"