फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC CGL 4 2025: बिहार चतुर्थ सीजीएल परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी, शुरू हुआ पंजीकरण; फीस घटकर हुई 100 रुपये

Mon, 25 Aug 2025 06:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BSSC CGL 4 2025 Revised Schedule: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4 2025) का संशोधित कार्यक्रम घोषित किया है। आयोग ने पंजीकरण प्रक्रिया को आज फिर से शुरू किया है।
 
विज्ञापन
BSSC CGL 4 2025 - फोटो : L- bssc.bihar.gov.in, R- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSSC CGL 2025 Latest News: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4 2025) का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी नोटिस के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया आज, 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम से संबंधित ताजा नोटिस आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। सीएम नीतीश कुमार के आदेश के बाद आवेदन शुल्क भी घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है।

कैलेंडर में नोट करें सभी जरूरी तारीख

आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, पंजीकरण आज, 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे। वहीं, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है। आयोग ने सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क को घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया है।
 
पंजीकरण शुरू 25 अगस्त 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025
आवेदन शुल्क सभी के लिए 100 रुपये
विज्ञापन

18 अगस्त से शुरू होनी था पंजीकरण, फिर हो गया था स्थगित

सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा की थी कि राज्य में नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया जाएगा और मुख्य परीक्षा में कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

सीएम की इस घोषणा का असर चुतर्थ सीजीएल 2025 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पर भी पड़ा। आयोग ने पंजीकरण प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। आयोग ने 4 अगस्त को सूचना जारी कर बताया था कि सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा के लिए 18 अगस्त से 19 सितंबर 2025 तक आवेदन लिए जाएंगे, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। अब आयोग ने शुल्क में कमी करने के बाद पंजीकरण का नया कार्यक्रम घोषित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें