19 पदों पर होगी भर्ती, कितना मिलेगा वेतन?
साइंटिस्ट ‘बी’ के कुल 19 पदों में 7 पद अनारक्षित वर्ग, 5 ओबीसी, 3 एससी, 1 एसटी और 2 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी एक पद निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
यह संस्थान जीवाश्म विज्ञान और उससे जुड़े क्षेत्रों में बहुविषयक शोध के लिए जाना जाता है। इस भर्ती में पेलियोन्टोलॉजी, पेलियोबॉटनी, प्राचीन डीएनए, जियोकेमिस्ट्री, आरएस-जीआईएस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ एमएससी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का शोध अनुभव भी जरूरी है।
इसके अलावा संबंधित विषय में पीएचडी करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। प्रासंगिक विषयों में बायोसाइंसेज, जियोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री या संबंधित अर्थ साइंस विषय शामिल हैं।
पेलियोन्टोलॉजी, पेलियोबॉटनी, प्राचीन डीएनए, जियोकेमिस्ट्री, आरएस-जीआईएस और पेलियोसाइंसेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशन भी उम्मीदवार के लिए फायदेमंद होंगे।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को पहले BSIP की वेबसाइट के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी संस्थान को भेजनी होगी।
हार्ड कॉपी के साथ मार्कशीट, डिग्री, प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी। जिन उम्मीदवारों पर आवेदन शुल्क लागू है, उन्हें मूल डिमांड ड्राफ्ट भी भेजना होगा।
लिफाफे के ऊपर “APPLICATION FOR THE POST OF SCIENTIST ‘B’” लिखना होगा। हार्ड कॉपी इस पते पर भेजनी होगी:
रजिस्ट्रार,
बिरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेज,
53, यूनिवर्सिटी रोड,
लखनऊ-226 007