फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ एसआई 2026: सब-इंस्पेक्टर के 1167 पदों पर भर्ती, 1.12 लाख तक वेतन; कौन कर सकता है आवेदन? जानें पात्रता

Wed, 11 Nov 2026 07:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बीएसएफ एसआई भर्ती में 1,167 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी।
  • इस भर्ती में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
BSF SI Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने साल 2026 की रिक्तियों के लिए सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के 1,167 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) के माध्यम से होगी। यह भर्ती गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के कार्यरत पुरुष एवं महिला कांस्टेबल (GD), हेड कांस्टेबल (GD), एएसआई (GD) और कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के लिए है। इसके अलावा एसएसबी के एएसआई (GD) भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें वे कर्मी भी शामिल हैं, जो अपनी मूल यूनिट या फोर्स से बाहर प्रतिनियुक्ति अथवा अटैचमेंट पर कार्यरत हैं।

BSF SI भर्ती के लिए कब से करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करना बेहतर रहेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

 
विवरण तारीख
आवेदन शुरू 12 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026

किस फोर्स में कितनी रिक्तियां हैं?

कुल 1,167 पदों का फोर्स और लिंग के आधार पर विवरण इस प्रकार है:

 
फोर्स पुरुष पद महिला पद कुल पद
BSF 223 12 235
CRPF 347 30 377
SSB - 125 125
ITBP - 430 430
कुल 570 597 1,167

 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • सेवा संबंधी योग्यता: अभ्यर्थी के लिए बुनियादी प्रशिक्षण सहित चार साल की नियमित सेवा पूरी करना जरूरी है।
  • आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

 

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इनमें शामिल हैं:

  1. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षण

सभी निर्धारित चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

सब-इंस्पेक्टर (GD) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें नियमानुसार अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें