फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Recruitment 2021: सीमा सुरक्षा बल में ग्रुप सी की बंपर नौकरियां, यहां जानिए आयु सीमा और आवेदन करने की प्रक्रिया

Fri, 03 Dec 2021 04:16 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BSF Sena Bharti 2021: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) महानिदेशालय में काम करना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक शानदार अवसर की जानकारी है। बीएसएफ (Border Security Force) ने विभिन्न पदों को भरने के लिए भारत के इच्छुक और योग्य नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) महानिदेशालय में काम करना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक शानदार अवसर की जानकारी है। बीएसएफ (Border Security Force) ने विभिन्न पदों को भरने के लिए भारत के इच्छुक और योग्य नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में ग्रुप- 'सी' कॉम्बैटाइज्ड (अराजपत्रित-गैर मंत्रिस्तरीय) पदों पर कई रिक्तियां भरी जाएंगी।

विज्ञापन

भर्ती अधिसूचना में कहा गया है कि सीमा सुरक्षा बल, इंजीनियरिंग सेट अप में पदों को भरने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यदि आप इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं तो आप बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। बीएसएफ भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2021 रात 11:59 बजे तक है। 
 

BSF Bharti 2021: रिक्तियों का विवरण

  1. एएसआई - 1 पद
  2. एचसी (बढ़ई, सीवरमैन) - 6 पद
  3. कांस्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर, जेनरेटर मैकेनिक, लाइनमैन) - 65 पद।
 
 

बीएसएफ भर्ती 2021 आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष (29 दिसंबर, 2021 तक) के बीच होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

बीएसएफ भर्ती 2021 में आवेदन करने के आसान चरण

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कोई अन्य तरीका उपलब्ध नहीं है। 
  1. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बीएसएफ की वेबसाइट - https://rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर नीचे की ओर दिखाई दे रहे Current Recruitment Openings सेक्शन को देखें। 
  3. यहां BSF Group-C Engineer's Recruitment के आगे व्यू डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक करें और जानकारी पढ़ लें।
  4. भर्ती विज्ञापन अधिसूचना में विस्तृत जानकारी पढ़ने के बाद आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
  5. विज्ञापन अधिसूचना के सामने Apply Here बटन पर क्लिक करें। 
  6. इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज करें और ओटीपी जनरेट करें।
  7. ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद आगे बढ़ें और आवश्यकतानुसार विवरण दर्ज करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें