BSF Head Constable Result: सीमा सुरक्षा बल हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 (BSF Head Constable Recruitment Exam 2022) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
BSF Head Constable Result: सीमा सुरक्षा बल हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 (BSF Head Constable Recruitment Exam 2022) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक) पद की परीक्षा दी है। वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in से इन पदों के नतीजे चेक कर सकते हैं। बता दें कि ये नतीजे लिखित परीक्षा के हैं। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को अब अगले राउंड की परीक्षा देनी होगी।
वे उम्मीदवार जिन्हें बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया है। उन्हें अब अगले चरण की परीक्षा यानी सेकेंड फेज ऑफ रिक्रूटमेंट एग्जाम देना है। इस फेज के तहत डॉक्यूमेंटेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी), फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट (पीईटी) और डिक्टेशन एंड पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट (ये एग्जाम केवल एचसी आरओ पद के लिए होगी) देना होगा।
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल पद के लिए अगले चरण की परीक्षा 16 जनवरी 2023 से आयोजित की जाएगी। कुछ ही दिनों में इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा को लेकर सामान्य दिशा-निर्देश, शेड्यूल, सेकेंड फेज एग्जाम का वेन्यू वगैरह जल्द ही बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।