फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Head Constable: हेड कॉन्स्टेबल के 1121 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं-12वीं पास करें पंजीकरण; वेतन 81,100 तक

Sun, 24 Aug 2025 11:36 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BSF Head Constable Registration 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए 1121 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया  में पीएसटी, पीईटी, सीबीटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। विस्तार से नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (कांस्टेबल) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSF Head Constable Recruitment 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने आज से हेड कॉन्स्टेबल (Head Constable) रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2025 शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1121 पद भरे जाएंगे। आवेदन 23 सितंबर 2025 तक BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल 1121 पद भरे जाएंगे। इनमें 910 पद हेड कांस्टेबल (RO) और 211 पद हेड कांस्टेबल (RM) के लिए हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास + ITI डिप्लोमा होना आवश्यक है। रेडियो ऑपरेटर (RO) पद के लिए आईटीआई डिप्लोमा निम्नलिखित विषयों में होना चाहिए: रेडियो, टेलीविजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सीओपीए, जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर।

वहीं, रेडियो मैकेनिक (RM) पद के लिए उम्मीदवार के पास रेडियो, टेलीविजन, जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स, सीओपीए, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, IT और ESM, डेटा एंट्री ऑपरेटर, इक्विपमेंट मेंटेनेंस, कंप्यूटर हार्डवेयर और मैकेट्रॉनिक्स में 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए।

न्यूनतन आयु 18 वर्ष

बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 23 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। यह नियम सुनिश्चित करता है कि सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकें।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) है। PST में पुरुष उम्मीदवार की हाइट कम से कम 168 सेमी और महिला की हाइट 157 सेमी होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवार का सीना 80 सेमी होना चाहिए, जो फुल होने पर 85 सेमी तक बढ़े। PET में दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी।

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

दूसरा चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) है। रेडियो ऑपरेटर के लिए कुल 250 अंक का पेपर होगा (CBT 200 + डिक्टेशन 50 अंक), जबकि रेडियो मैकेनिक के लिए कुल 200 अंकों का CBT पेपर आयोजित किया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों की तकनीकी योग्यता और विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। तीसरा चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) है, जिसमें उम्मीदवारों को सभी संबंधित ओरिजनल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन

81,100 तक मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को BSF में 7वें वेतन आयोग (7th CPC) पे-लेवल-4 के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसकी बेसिक सैलरी 25,500 रुपये से शुरू होकर इंक्रीमेंट और भत्तों के बाद अधिकतम 81,100 रुपये तक हो सकती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Head Constable RO/RM Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उपयोगकर्ता के लिए रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें और लॉगिन विवरण प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और ITI डिप्लोमा विवरण भरना होगा।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें