सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 2024-25 के दूसरे चरण यानी लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 2 दिसंबर 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में सफलता हासिल की है। बीएसएफ ने परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा भी शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 17 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
तीनों पालियों का समय क्या है?
बीएसएफ की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कांस्टेबल ट्रेड्समैन की लिखित परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली की अवधि 120 मिनट यानी दो घंटे होगी।
| पाली |
परीक्षा का समय |
अवधि |
| पहली पाली |
सुबह 9 से 11 बजे तक |
120 मिनट |
| दूसरी पाली |
दोपहर 1 से 3 बजे तक |
120 मिनट |
| तीसरी पाली |
शाम 5 से 7 बजे तक |
120 मिनट |
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र पर दर्ज परीक्षा केंद्र और पाली से संबंधित जानकारी ध्यान से चेक कर लें।
कब तक डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड?
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के ई-प्रवेश पत्र का लिंक 17 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक सक्रिय रहेगा। बीएसएफ ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उनके ऑनलाइन आवेदन के समय दर्ज ई-मेल पते और मोबाइल नंबर पर भी लिंक भेजा है। ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी हो तो कहां संपर्क करें?
यदि किसी अभ्यर्थी को ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो वह बीएसएफ की हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकता है। बीएसएफ हेल्पडेस्क इस प्रकार है:
+91-9513251955
सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
17 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाएं:
- सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.mha.gov.in पर जाएं।
- भर्ती और प्रवेश पत्र से संबंधित सूचना या लिंक देखें।
- कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 2024-25 के दूसरे चरण के प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके आगे बढ़ें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।