फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar TET का संशोधित रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना परिणाम

Wed, 07 Mar 2018 10:41 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) पात्रता परीक्षा-2017 का संशोधित रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bsebonline.net पर रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  

विज्ञापन


संशोधित रिजल्ट के आधार पर पेपर 1 में कुल 1837 अतिरिक्त अभ्यर्थी तथा पेपर 2 में कुल 6512 अतिरिक्त अभ्यर्थी उर्तीण हुए हैं। इस प्रकार कुल 8349 अतिरिक्त परीक्षार्थी, जो पूर्व में असफल थे, संशोधित रिजल्ट के बाद सफल हुए।

बिहार टीईटी 2017 में पेपर 1 में कुल 7038 अभ्यर्थी उर्त्तीण हुए थे। पेपर 2 में कुल 30113 अभ्यर्थी उर्त्तीण हुए थे। इस प्रकार संशोधित परीक्षाफल के आधार पर पेपर 1 में कुल 8875 अभ्यर्थी और पेपर 2 में कुल 36625 अभ्यर्थी उर्त्तीण हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

BTET result
Bihar TET Result 2017- समिति द्वारा बिहार टीईटी परीक्षा 2017 के अभ्यर्थियों से सेटवार प्रश्न पत्र एवं आंसर-की के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों से कराने के बाद फर्स्ट पेपर और सेकेंड पेपर का  संशोधित आंसर-की वेबसाइट पर 29 दिसंबर 2017 को अपलोड किया गया था।

समिति द्वारा वेबसाइट पर संशाधित आंसर-की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्तिजयां दर्ज कराने को कहा गया था। इसके बाद आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों से कराई गई और फिर संशोधित परीक्षाफल जारी किया गया। बता दें कि पेपर 1 में 43483 परीक्षार्थी और पेपर 2 में 168743 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

बता दें कि परीक्षा 23 जुलाई 2017 को आयोजित की गई थी, इस परीक्षा में 2.43 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट-
स्टेप 1- सबसे पहले bsebonline.net पर लॉगिन करें
स्टेप 2- 'बीटीईटी 2017 रिजल्ट' ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 3-  रौल नंबर और जन्मतिथि डालें
स्टेप 4- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। आप इसे सेव कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
Bihar BTET 2017 Revised Results Declared, Check Now




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें