फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRO Job 2025: सीमा सड़क संगठन में कुक, वेटर सहित विभिन्न पदों के लिए ढेरों नौकरीयां, 10वीं पास करें आवेदन

Tue, 14 Jan 2025 03:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BRO MSW Recruitment 2025: रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत सीमा सड़क संगठन ने बीआरओ ने एमएसडब्ल्यू कुक, राजमिस्त्री, लोहार समेत अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए ये शानदार मौका है।
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BRO MSW Recruitment 2025: बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। बीआरओ ने एमएसडब्ल्यू कुक, राजमिस्त्री, लोहार समेत विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में एमएसडब्ल्यू (कुक, मेसन, ब्लैकस्मिथ और मेस वेटर) सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए है। 

विज्ञापन


आवेदन के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, लद्दाख, लाहौल स्पिति, हिमाचल प्रदेश के चंबा सब डिवीजन पंगी, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप के उम्मीदवारों को 11 मार्च 2025 तक आवेदन करना होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सीमा सड़क संगठन में कुल 411 पदों को भरना है।

पात्रता मानदंड

बीआरओ की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, ऊपरी आयु में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क  

इन पदों के लिए सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया: Selection Process

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, प्रैक्टिकल/ट्रेड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पेपर एवं पेपर मोड में आयोजित होगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए योग्यता अंक 50% और एससी/एसटी/पीडबल्यूडी के लिए 40% है।
 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार बीआरओ की आधिकारिक वेबसाइट marvels.bro.gov.in पर जाएं।
  • अब भर्ती अनुभाग से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • फॉर्म को सटीक विवरण के साथ भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण और नवीनतम फोटो संलग्न करें।
  • अब पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित पते पर जमा कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें