फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Jeevika Vacancy: बिहार में ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए 2747 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक भर दें फॉर्म

Thu, 31 Jul 2025 05:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Jeevika Recruitment 2025: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी ने 2,747 पदों पर भर्ती निकाली है। संबंधित विषयों से ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Jeevika Bharti 2025: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2747 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन

18 अगस्त तक करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवश्यक स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

इस भर्ती के लिए 18 से 37 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। पदवार रिक्त विवरण निम्न प्रकार है:
 
पोस्ट नाम कुल रिक्तियां (नवीन) कुल रिक्तियां (बैकलॉग)
ब्लॉक परियोजना प्रबंधक 68 6
आजीविका विशेषज्ञ 235 -
क्षेत्र समन्वयक 374 -
लेखाकार (जिला/ब्लॉक स्तर) 136 31
कार्यालय सहायक (जिला/ब्लॉक स्तर) 182 5
सामुदायिक समन्वयक 1177 -
ब्लॉक आईटी कार्यकारी 534 -
कुल रिक्तियां 2706 41
विज्ञापन

बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी के बार में

बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (बीआरएलपीएस) द्वारा बिहार जीविका भर्ती 2025 जारी की गई है। यह सोसाइटी बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है। इसे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के रूप में नामित किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहार के 38 जिलों के सभी 534 प्रखंडों में "जीविका" मॉडल को बढ़ावा देना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें