11 मार्च को जारी हुआ था रिजल्ट
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने स्टेनो एएसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 11 मार्च 2025 को जारी किया था। पहले पेपर में कुल 16394 और पेपर-2 में 9536 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया। लिखित परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी को किया गया था। परिणाम पीडीएफ में लिखा था कि लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, आरक्षण श्रेणीवार डिक्टेशन और टाइपिंग टेस्ट के लिए रिक्तियों की संख्या का 06 गुना चयन किया जा रहा है। यह भर्ती अभियान संगठन में 305 पदों को भरेगा।
BPSSC ASI Steno Guidelines: आवश्यक दिशानिर्देश
उम्मीदवारों को पात्रता परीक्षा के दिन नीचे बताए दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे:
- प्रवेश-पत्र तथा अपने ऑनलाइन आवेदन-पत्र की पावती की छायाप्रति।
- वैध फोटोयुक्त पहचान-पत्र जैसे मतदाता पहचान-पत्र, ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि।
- मैट्रिक उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र (जन्म तिथि हेतु)।
- इण्टरमिडिएट (10+2) परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्णता का प्रमाण-पत्र (शैक्षणिक योग्यता हेतु)।
- दिनांक-01.08.2024 तक कम्प्युटर डिप्लोमा प्रमाण-पत्र (सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा निर्गत)।
- जाति प्रमाण-पत्र (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग कोटि के लिए)।
- बिहार राज्य के स्थायी निवासी होने संबंधी प्रमाण-पत्र (सभी आरक्षित कोटि के अभ्यर्थियों के लिए)।
- बिहार सरकार के सरकारी सेवक होने संबंधी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को अपना पी०पी०ओ० तथा डिस्चार्ज बुक लाना अनिवार्य होगा। (यदि लागू हो)
- स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/बाती/नतिनी के लिए स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित होने का प्रमाण-पत्र (बिहार राज्य के निवासियों के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्गत)। (यदि लागू हो)
- दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र।
बीपीएसएससी स्टेनो एएसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in. पर जाएं।
होमपेज पर, स्टेनो एएसआई पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।