फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police SI Exam 2025: बिहार पुलिस एसआई निषेध भर्ती की परीक्षा तारीख घोषित, जानें कब होगा आपका एग्जाम

Mon, 28 Apr 2025 11:40 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Police SI Exam Date 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर (निषेध विभाग) की भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे नीचे परीक्षा की तारीख और समय देख सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Police SI Exam Date 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Police SI Exam 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं पंजीकरण विभाग में उप-निरीक्षक पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।  

विज्ञापन


एडमिट कार्ड 3 मई, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट (bpssc.bihar.gov.in) पर जारी किए जाएंगे । भर्ती अभियान का उद्देश्य 28 सब-इंस्पेक्टर रिक्तियों को भरना है।

परीक्षा का समय

परीक्षा 18 मई 2025 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, जो दो घंटे की होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:30 बजे से है, ताकि वे समय से पहले पहुंचकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर सकें।

विज्ञापन

कैसे होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा?

शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, उछाल, लंबी छलांग, और गोला फेंक के परीक्षण होंगे। पुरुषों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ पूरी करनी होगी।

उछाल में पुरुषों के लिए 4 फीट और महिलाओं के लिए 3 फीट तय किया गया है। लंबी छलांग में पुरुषों को 12 फीट और महिलाओं को 9 फीट कूदना होगा। गोला फेंक में पुरुषों को 16 पाउंड वजन का गोला 16 फीट और महिलाओं को 12 पाउंड का गोला 10 फीट तक फेंकना होगा।

एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एसआई निषेध टैब पर जाएं।
  • अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद, एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आप अपने भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें