फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC SI 2020: मुख्य परीक्षा हुई स्थगित, जानें मुख्य तिथियों की जानकारी

Wed, 05 Aug 2020 01:25 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bpssc si 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार पुलिस एसआई मेंस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो बिहार पुलिस एसआई मेन्स परीक्षा 2020 के लिए पुलिस सब इंस्पेक्टर/ सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) / सहायक अधीक्षक जेल (भूतपूर्व सैनिक) पदों के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं, वे परीक्षा के स्थगन के बारे में संक्षिप्त सूचना की जांच कर सकते हैं। ये सूचना BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर है।

विज्ञापन


बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, बिहार पुलिस एसआई मेन्स परीक्षा 2020 स्थगित कर दी गई है। बता दें कि ये परीक्षा 23 अगस्त 2020 को निर्धारित की गई थी। आयोग ने राज्य भर में बुए लॉकडाउन के कारण परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग बिहार पुलिस एसआई मेन्स परीक्षा 2020 के बारे में अगली तारीख की घोषणा करेगा।

मुख्य जानकारी-

  • बता दें कि बिहार पुलिस ने पुलिस सब इंस्पेक्टर / सार्जेंट / सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) / सहायक अधीक्षक जेल (भूतपूर्व सैनिक) के 2246 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 
  • इन पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और योग्य उम्मीदवारों को 23 अगस्त 2020 को होने वाली मुख्य परीक्षा में उपस्थित होना था। 
  • बिहार पुलिस एसआई मेन्स परीक्षा 2020 के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है जो दो भागों में आयोजित किया जाएगा - प्रारंभिक और मेन्स। 
  • जिन उम्मीदवारों को मेन परीक्षा में उपस्थित होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संक्षिप्त अधिसूचना की जांच कर सकते हैं। परीक्षार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी इसे चेक कर सकते हैं।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें