फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC Jobs: बिहार में पुलिस स्टेनो एसआई के ढेरों पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्द इस लिंक से भर दें फॉर्म

Fri, 17 Jan 2025 10:29 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSSC Steno ASI Registration 2024: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग स्टेनोग्राफर सहायक उप-निरीक्षक पदों  के लिए पंजीकरण समाप्त कर देगा। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
BPSSC ASI Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSSC Steno ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) आज स्टेनो असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर (ASI) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

भर्ती अभियान का लक्ष्य 305 पदों को भरना है। इसमें 121 पद अनारक्षित के लिए, 37 पद अनुसूचित जाति के लिए, 6 पद अनुसूचित जनजाति के लिए, 59 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए, 37 पद पिछड़ा वर्ग के लिए, 14 पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए और 31 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित हैं। कुल पदों में 102 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा, मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाती है।

इतना मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 5 (29,000 रुपये से 92,300 रुपये) के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगा, उसके बाद उनका स्किल टेस्ट होगा. इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फिर चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • एएसआई स्टेनो पदों 2024 के लिए आवेदन करने के चरण
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, स्टेनो एएसआई आवेदन लिंक पर जाएं
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान कर दें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें