फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग: एसआई फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा लिंक

Thu, 17 Jun 2021 02:54 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) की भर्ती  परीक्षा के लिए अंतिम चयन सूची (परिणाम) जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI), सार्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) की भर्ती  परीक्षा के लिए अंतिम चयन सूची (परिणाम) जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग: 576 चिकित्सा अधिकारियों की नौकरियां, 24 जून से शुरू होगा आवेदन
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 मार्च से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों का चयन योग्यता-सह-विकल्प-सह-उपयुक्तता के निर्धारित सिद्धांतों पर आधारित था और आरक्षण श्रेणी और रिक्ति की उपलब्धता के अनुसार पद आवंटित किया गया था। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी http://bpssc.bih.nic.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे देखें  BPSSC एसआई, सार्जेंट और एएसजे फाइनल रिजल्ट
-सबसे पहले बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpssc.bih.nic.in/ है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।
-इस तरह आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग: ग्रुप सी की 465 नौकरियां, 19 जून से शुरू होगा आवेदन



डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें