BPSSC ASI Recruitment 2024: भर्ती का विवरण
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दिसंबर 2024 में गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के तहत स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 305 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन 17 जनवरी, 2025 तक लिए गए थे।
- अनारक्षित (GEN): 121 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 6 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 59 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 37 पद
- पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female): 14 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 31 पद
स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिकल टेस्ट नहीं होगा और लंबाई या सीने से संबंधित कोई मानदंड लागू नहीं किया गया है।
परीक्षा केंद्र में इन चीजों को ले जाना अनिवार्य?
- परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य होगा।
- इसके अलावा, उन्हें पहचान सत्यापन के लिए फोटो युक्त वैध पहचान-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
- यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र में दिए गए फोटो के समान हाल ही में खींचे गए दो पासपोर्ट साइज फोटो भी परीक्षा केंद्र पर लाने होंगे।
1698 अभ्यर्थियों के फॉर्म खारिज
हाल ही में आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी करके 1698 उम्मीदवारों के फॉर्म खारिज करने की जानकारी दी। इनमें 1257 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो किया लेकिन फॉर्म पूरी तरह सब्मिट नहीं किया। 422 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने अपने फॉर्म खुद ही कैंसल कर दिए। 19 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके फॉर्म एक से अधिक आवेदन व अस्पष्ट फोटो के चलते रिजेक्ट कर दिए गए।
और भी पढ़ें- BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस एएसआई भर्ती के करीब 1700 आवेदन रद्द, जानें क्या रही वजह
परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी, जो पूरी तरह से मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) आधारित होगी। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा, जिसमें कुल 100 अंक होंगे और न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हालांकि इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। इस परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं पर आधारित होगा। जिसमें 100 प्रश्न होंगे और कुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस पेपर की परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक काटे जाएंगे।