फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए नहीं मिला योग्य उम्मीदवार, अधियाचना वापस; देखें नोटिस

Wed, 05 Feb 2025 05:56 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Fire Service Consultant Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोग ने अग्निशमन विभाग में राज्य अग्निशमन परामर्शी एवं सलाहकार के पद के लिए कोई भी उम्मीदवार योग्य साबित नहीं हुआ, जिसके चलते आयोग ने अधियाचना वापस कर दी है।
विज्ञापन
BPSC - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Fire Service Consultant Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने गृह विभाग (आरक्षी शाखा), पटना के अधीन अग्निशमन सेवान्तर्गत राज्य अग्निशमन परामर्शी एवं सलाहकार (Bihar Fire Service Consultant Vacancy) के पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन वि.सं. 31/2024 के तहत इस पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन किसी भी उम्मीदवार को इस पद के लिए सुयोग्य नहीं पाया गया। इसके कारण आयोग ने गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार को अधियाचना वापस कर दी है।
विज्ञापन


बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस पद के लिए जारी की गई नियुक्ति प्रक्रिया अब स्थगित कर दी गई है।


 
विज्ञापन

पद का विवरण  

यह पद एकल और अनारक्षित था, जिसका उद्देश्य बिहार अग्निशमन विभाग में एक सलाहकार के रूप में कार्य करना था। हालांकि, कोई उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य नहीं पाया गया, जिसके चलते यह प्रक्रिया रुक गई और आयोग ने इस संबंध में अधियाचना वापस कर दी।

एक और भर्ती हो चुकी वापस

इससे पहले भी आयोग ने दिसंबर 2024 में राज्य अग्निशमन सेवा में निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के एक पद पर निर्धारित योग्यता के अनुसार कोई उम्मीदवार खरा नहीं उतर सका था, जिसके वजह से आयोग को वैकेंसी वापस लेनी पड़ी थी। इसकी सूचना भी आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करते हुए दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें