फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result: बीपीएससी ने जारी किया सिविल इंजीनियरिंग व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

Sat, 12 Nov 2022 12:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Recruitment Exam Result Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने व्याख्याता, सिविल इंजीनियरिंग लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Recruitment Exam Result Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सिविल इंजीनियरिंग व्याख्याता भर्ती लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

BPSC Written Exam 2022: सितंबर में हुई थी परीक्षा

बीपीएससी की ओर से सिविल इंजीनियरिंग विषय के लिए व्याख्याता भर्ती की लिखित परीक्षा 27 सितंबर, 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए बीपीएससी की ओर से उत्तर कुंजी 30 सितंबर को जारी की गई थी। परिणाम में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। परीक्षा में बैठने वाले कुल 2,347 उम्मीदवारों में से 425 को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू 17 नवंबर से शुरू होंगे।

BPSC Recruitment Exam Result 2022 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर सिविल इंजीनियरिंग व्याख्याता भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपका बीपीएससी व्याख्याता भर्ती परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. आप इसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर लें और इसमें अपने रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट देखें।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें