रिक्तियों की संख्या
बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के तहत रिक्तियों की संख्या में इजाफा किया है। पहले यह परीक्षा 1,250 पदों के लिए आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसमें 14 अतिरिक्त पद जोड़ दिए गए हैं।
इनमें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के 14 पद शामिल किए गए हैं। अब यह परीक्षा कुल 1,264 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएगी।
वस्तुनिष्ठ प्रारूप में होगी प्रारंभिक परीक्षा
यह प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) की होगी, जिसमें एक ही सामान्य अध्ययन का प्रश्न पत्र शामिल रहेगा। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और इसकी अवधि दो घंटे की निर्धारित है। प्रश्न पत्र में अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं, इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, अर्थव्यवस्था तथा विज्ञान जैसे विषयों की समझ को परखा जाएगा।