फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Auditor Exam Pattern: बीपीएससी ऑडिटर पद के लिए कैसे होगा चयन? देखें परीक्षा पैटर्न और पूरा सिलेबस

Thu, 29 Jan 2026 12:59 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Auditor Selection Process: बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारम्भिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना उम्मीदवारों के लिए तैयारी में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2026 के लिए लेखा परीक्षक (Auditor) के कुल 102 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑडिटर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन


इस पद के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, आईसीडब्ल्यूए और एमबीए/पीजीडीएम डिग्री धारक उम्मीदवार 5 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

देखें परीक्षा पैटर्न

BPSC ऑडिटर भर्ती की प्रारम्भिक परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी। इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे, यानी हर प्रश्न के लिए कई विकल्प दिए जाएंगे और उम्मीदवार को सही विकल्प चुनना होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और कुल 150 अंक होंगे

लिखित परीक्षा में कुल तीन विषय होंगे। दो विषय अनिवार्य हैं - सामान्य हिन्दी (100 अंक) और सामान्य अध्ययन के दो पत्र (प्रत्येक 300 अंक)। इसके अलावा उम्मीदवारों को वैकल्पिक विषयों में से एक विषय चुनना होगा, जिसका एक पत्र 300 अंक का होगा। वैकल्पिक विषयों में वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित, या सांख्यिकी शामिल हैं। प्रत्येक विषय की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है।
 
श्रेणी विषय अवधि पूर्णांक
अनिवार्य विषय सामान्य हिन्दी 3:00 घंटा 100
  सामान्य अध्ययन, प्रथम पत्र 3:00 घंटा 300
  सामान्य अध्ययन, द्वितीय पत्र 3:00 घंटा 300
वैकल्पिक विषय किसी एक का चयन (वाणिज्य/अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी) 3:00 घंटा 300

ऐसे होगा साक्षात्कार 

इस भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार का कुल अंक 120 होंगे। सामान्य हिन्दी में न्यूनतम अर्हतांक 30 अंक निर्धारित है, जो अनिवार्य है, लेकिन मेधा सूची (merit list) में इसका समावेश नहीं किया जाएगा। प्रारम्भिक और लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम वही होगा जो संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आयोग द्वारा निर्धारित है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें