फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Jobs 2025: इंजीनियरों के लिए बिहार में भर्ती! सहायक अभियंता के 1024 पदों पर मौका, आवेदन 30 अप्रैल से शुरू

Mon, 28 Apr 2025 06:01 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC AE Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 1024 असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़े सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC AE Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक, विद्युत) के कुल 1024 रिक्त पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 30 अप्रैल 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई 2025
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को विज्ञापन और आवेदन की दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा।
विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा कुल 1024 असहायक अभियंता पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 984 पद सहायक अभियंता (असैनिक) के लिए हैं, जिनमें 324 महिला पद शामिल हैं। इसके अलावा, 36 पद सहायक अभियंता (यांत्रिक) के लिए हैं, जिनमें 8 महिला पद शामिल हैं, और 4 पद सहायक अभियंता (विद्युत) के लिए हैं।
 
पद का नाम कुल पदों की संख्या महिला पदों की संख्या
सहायक अभियंता (असैनिक) 984 324
सहायक अभियंता (यांत्रिक) 36 8
सहायक अभियंता (विद्युत) 4 -

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास AICTE से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री एक नियमित फुल-टाइम कोर्स की होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित योग्यता और शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए।

उम्र सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी। इसके साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए भर्ती की विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य अभ्यर्थियों के लिए: 750 रुपये
  • केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए: 200 रुपये
  • बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित/अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए: 200 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या उससे अधिक) के लिए: 200 रुपये
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: 750 रुपये
विज्ञापन

भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म चेक करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें