फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सूबे में प्रोफेसर पदों के लिए निकली हैं भर्तियां, 14 अगस्त से आवेदन हो रहे हैं शुरू

Thu, 13 Aug 2020 01:39 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

BPSC Professor Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार प्राध्यापक भर्ती 2020 का विज्ञापन जारी किया है। यह विज्ञापन  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के अन्तर्गत सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राध्यापक भर्ती के लिए जारी किया गया है। जिसके जरिए प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरा जाना है। इस विज्ञापन के जरिए इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस और केमेस्ट्री के रिक्त पदों पर प्रोफेसर की भर्ती होनी है।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो रही है जो कि 31 अगस्त तक चलेगी।

इसे भी पढ़ें-NRHM Recruitment 2020: स्टाफ नर्स की नौकरियां, 24 अगस्त तक हर हाल में करें आवेदन 


 

विज्ञापन

पदों की संख्या 
-प्रोफेसर (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स)- 7 
-प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस)- 12 
-प्रोफेसर (केमेस्ट्री)- 8 

इस सभी पदों के लिए विभाग की ओर से अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोफेसर के लिए इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पीएचडी डिग्री मांगी गई है। उसी तरह से कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर पद के लिए भी  पीएचडी डिग्री  मांगी गई है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए विज्ञप्ति जरूर देखें। इन पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in के जरिए आवेदन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें