27 फरवरी से 20 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
योग्य भारतीय उम्मीदवारों से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार के कानूनी और प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कैसे करें आवेदन?
पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के चरण इस प्रकार होंगे:
- इच्छुक अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.gov.in पर जाएं
- अब यहां आवेदन करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- सावधानीपूर्वक आवेदन पत्र भरें और जमा करें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले वेबसाइट पर प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन और निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें।