BPSC Polytechinc Lecturer Exam: बीपीएससी ने राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता, माईनिंग इंजीनियरिंग प्रतियोगिता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे कल (26 मार्च) से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता, माईनिंग इंजीनियरिंग प्रतियोगिता परीक्षा 20 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी।