BPSC LDC Prelims Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है और यह पीडीएफ के रूप में पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC LDC Prelims Result: कटऑफ और उत्तर कुंजी भी जारी
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने परिणाम के साथ ही परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और कटऑफ भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे भी आधिकारिक वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्न-पत्र सीरीज A, B , C और D सभी लिए उत्तर कुंजी को जारी किया गया है।
BPSC LDC Prelims Result: कब हुई थी परीक्षा?
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के 117 शहरों में आयोजित की गई थी और इसमें कुल 20385 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
BPSC LDC Prelims Result: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लोअर डिविजन क्लर्क की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप के स्क्रीन पर परिणाम एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएंगे।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।