BPSC JS Mains 2021: जुलाई में हुई थी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 31वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 से 28 जुलाई, 2021 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। मुख्य परीक्षा में करीब हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 691 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। चयनित उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जल्द ही आयोग द्वारा इसके लिए तारीखों की आधिकारिक तारीख की घोषणा की जाएगी।