फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Drug Inspector Recruitment: बिहार ड्रग इंस्पेक्टर पद पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 29 May 2023 08:12 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Drug Inspector Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग, में सरकार के तहत औषधि निरीक्षक के पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Drug Inspector Recruitment Last Date Soon: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)  स्वास्थ्य विभाग, सरकार के तहत ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 24 मई से दोबारा शुरू हुई थी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मई 2023 तक है। बीपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 55 ड्रग इंस्पेक्टर पदों को भरना है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहली बार में आवेदन पूरा कर लिया है, उन्हें अब कुछ करने की जरूरत नहीं है।
 

आयु-सीमा

बीपीएससी की औषधि निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2022 को 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता

किसी विश्वविद्यालय से क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंस या मेडिसिन में डिग्री हो।

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला उम्मीदवारों / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  • ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण फॉर्म पूरा करें, दस्तावेज अपलोड करें, फॉर्म जमा करें।

  • एक कॉपी डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें