क्या है अनुभव की शर्तें?
- आवेदन की तारीख तक आपको कम से कम 3 साल का वकील का अनुभव होना चाहिए।
- अनुभव की गिनती आपके राज्य बार में नामांकन की तारीख से होगी।
- प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र या तो जिला के प्रधान न्यायाधीश से या ऐसे 10 साल के अनुभवी वकील से होना चाहिए, जिसे न्यायालय ने प्रमाणित किया हो।
- उच्च न्यायालय या सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले उम्मीदवारों का प्रमाण ऐसे अनुभवी वकील से होना चाहिए।
- विधि क्लर्क के रूप में किया गया काम भी अनुभव में गिना जाएगा।
ऐसे होगा चयन
बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के तहत चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। हर चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए योग्य होंगे। अंतिम चयन पूरी प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट के आधार पर तय किया जाएगा।
आवेदन पत्र में दी गई जानकारी सही और प्रमाणित होनी चाहिए। अगर आवेदन में कोई गलत, अधूरी या त्रुटिपूर्ण जानकारी होगी तो आपका फॉर्म रद्द किया जा सकता है।
BPSC Civil Judge 2026: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और अपने ईमेल व मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव सही-सही डालें।
- जरूरी दस्तावेज जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- सभी जानकारी सही होने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म की कॉपी और भुगतान रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।