फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC : बिहार पीसीएस जे परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी, सिया श्रुति ने किया टाॅप

Mon, 02 Dec 2019 02:50 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bpsc
विज्ञापन
BPSC Bihar PCS J : बिहार पीसीएस जे (बीपीएससी) ने 30वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। बता दें कि उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


न्यायिक सेवा परीक्षा में इंटरव्यू / मौखिक परीक्षा के लिए कुल 1080 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। जिनमें से कुल 1024 उम्मीदवार ही साक्षात्कार में शामिल हुए थे। वहीं कुल 303 उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में न्यूनतम 35% से कम अंक मिले। आयोग की अंतिम प्रक्रिया के बाद इस परीक्षा में 349 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। 

बात दें कि इस बिहार पीसीएस जे परीक्षा में पटना यूनिवर्सिटी की सिया श्रुति ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ बरेली जिले के श्रीनिवास शर्मा का चयन सिविल जज के पद पर हुआ। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने अंतिम परिणाम को नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

Bihar PCS J फाइनल रिजल्ट 2019 ऐसे करें चेक :

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर 30वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा अंतिम परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3 : अब आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगी। 
चरण 4 : यह उम्मीदवार अपने नाम और रोल नंबर चेक करें।
चरण 5 : आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार पीडीएफ को सुरक्षित रख लें। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
BPSC Bihar PCS J अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का शानदार मौका, 26 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें