फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC LDC Admit Card 2025: बिहार एलडीसी लिखित परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी, 20 सितंबर को होगा एग्जाम

Sun, 14 Sep 2025 06:41 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) भर्ती परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 20 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC LDC Admit Card 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 14 सितंबर, 2025 को लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी लॉगिन जानकारी की आवश्यकता होगी।

20 सितंबर को 40 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा के विस्तृत विवरण और केंद्र कोड 18 सितंबर, 2025 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होंगे। बीपीएससी एलडीसी परीक्षा 20 सितंबर, 2025 को राज्य के तीन जिला मुख्यालयों में बनाए गए 40 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में हिंदी का प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और शिफ्ट के साथ परीक्षा दिवस के निर्देश होंगे।

ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, घड़ी या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

इतने पदों पर होगा चयन

बिहार लोक सेवा आयोग ने पटना में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 से शुरू की थी, जो कि 29 जुलाई 2025 तक चली। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 26 रिक्तियों को भरना है। 

BPSC LDC 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब “Download Admit Card for LDC (Advertisement 43/2025)” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए सभी उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से BPSC की वेबसाइट चेक करना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें