पदों का विवरण और आवेदन से जुड़ी अहम जानकारी
बीपीएससी की ओर से
ऑडिटर के कुल 102 पद घोषित किए गए हैं। इन पदों का श्रेणीवार (कैटेगरी वाइज) विवरण आयोग द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
आधिकारिक नोटिस देखें...
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में
बीपीएससी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बिहार में होगी 44 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिस
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
ऑडिटर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। डिग्री निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में होनी चाहिए:
- वाणिज्य (Commerce)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- गणित (Mathematics)
- सांख्यिकी (Statistics)
अन्य विषयों से स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। इसके अलावा, एमबीए/सीए/आईसीडब्ल्यूए की डिग्री वाले भी भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 37 वर्ष
चयन प्रक्रिया
बीपीएससी ऑडिटर भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी:
- लिखित परीक्षा - इसमें सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- साक्षात्कार (इंटरव्यू) - लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
अंतिम चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:
- सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार: 600 रुपये
- एससी/एसटी/दिव्यांग (PwBD)/बिहार की महिला उम्मीदवार: 150 रुपये
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल–5 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपये प्रति माह तक होगा। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते भी देय होंगे
यह भी पढ़ें: बिहार के पंचायती राज विभाग में भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका