फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Assistant Recruitment 2023: बिहार के युवाओं के लिए मौका, बीपीएससी में निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sat, 29 Jul 2023 12:02 PM IST
श्वेता महतो जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2022 मेंस रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू हो चुका है। इससे पहले बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना 25 जुलाई को जारी की गई थी।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Assistant Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हो चुकी और 16 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 44 पदों को भरेगा।

विज्ञापन

बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है। सामान्य श्रेणी के लिए 750 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। आवेदन करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को कोई और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। 

आयु-सीमा

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

कैसे करें आवेदन

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर लॉगइन करें।

विज्ञापन

अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
वहां दिए गए बीपीएससी ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
सबसे पहले अपना बेसिक विवरण भरें।
आगे के लिए बनाए गए क्रेडेंशियल का उपयोग कर लॉगइन करें। 
मांगे गए विवरणों को भरें।
आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
सबकुछ हो जाने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
पेज को डाउनलोड कर, सावधानी से रखें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें