फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएससी एईडीओ भर्ती: 935 पदों के लिए नया विज्ञापन जारी, एक दिसंबर से आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Thu, 26 Nov 2026 04:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 16/2026 जारी किया है। पहले जारी विज्ञापन संख्या 87/2025 को रद्द कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान 1 दिसंबर से शुरू होंगे।
 
विज्ञापन
BPSC AEDO Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 16/2026 के तहत होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी विज्ञापन संख्या 87/2025 को रद्द कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों को नई भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन करना होगा।

 

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 30 दिसंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 है।

आवेदन और शुल्क जमा करने की तारीखें

बीपीएससी ने आवेदन और शुल्क भुगतान के लिए अलग-अलग अंतिम तारीखें तय की हैं।

 

भर्ती प्रक्रिया

तारीख

विज्ञापन जारी 26 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान शुरू 1 दिसंबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026
न्यूनतम आयु की गणना की तारीख 1 अगस्त 2026
अधिकतम आयु की गणना की तारीख 1 अगस्त 2025
 

कुल 935 पद, महिलाओं के लिए 319 पद आरक्षित

भर्ती में कुल 935 पद घोषित किए गए हैं। इनमें बिहार सरकार के नियमों के अनुसार महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत 319 पद आरक्षित हैं।

 

श्रेणी

कुल पद

महिलाओं के लिए आरक्षित पद

अनारक्षित (UR) 374 131
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 93 33
अनुसूचित जाति (SC) 150 53
अनुसूचित जनजाति (ST) 10 4
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 168 59
पिछड़ा वर्ग (BC) 112 39
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (BCL) 28 0
कुल 935 319
 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अंतिम डिग्री या प्रोविजनल प्रमाणपत्र और अंकपत्र 31 दिसंबर 2026 तक प्राप्त होना चाहिए।
  • न्यूनतम आयु: 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु: आरक्षित श्रेणी और लिंग के अनुसार अधिकतम आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी।

 

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार सरकार के वेतन ढांचे के तहत पे लेवल-5 में होगी। प्रारंभिक मूल वेतन 29,200 रुपये प्रतिमाह बताया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा भत्ता और अन्य लागू सुविधाएं मिलेंगी।

चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन

चयन के लिए दो चरणों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। इसके बाद मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा 150 अंकों की होगी और समय 2 घंटे रहेगा। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। प्रश्न का उत्तर नहीं देने पर विकल्प E चुनना जरूरी होगा; ऐसा न करने पर भी एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। एक से अधिक विकल्प चुनने पर भी यही दंड लागू होगा।
  • मुख्य परीक्षा के लिए कुल पदों की संख्या के लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को श्रेणीवार कटऑफ के आधार पर चुना जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा में तीन वस्तुनिष्ठ पेपर होंगे। हर पेपर 100 अंकों का और 2 घंटे का होगा।

 

पेपर

विषय

प्रश्न

अंक

मेरिट में भूमिका

पेपर 1 सामान्य भाषा—अंग्रेजी और हिंदी 100 100 केवल क्वालिफाइंग
पेपर 2 सामान्य अध्ययन 100 100 मेरिट में शामिल
पेपर 3 सामान्य अभिक्षमता 100 100 मेरिट में शामिल
 

सामान्य भाषा के पेपर में अंग्रेजी के 30 और हिंदी के 70 अंक होंगे। इस पेपर में कुल मिलाकर कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है, लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। यदि उम्मीदवार आवेदन के दौरान आधार नंबर नहीं देते हैं, तो 200 रुपये बायोमेट्रिक शुल्क भी देना होगा। बैंक या भुगतान गेटवे के अतिरिक्त शुल्क अलग से लागू हो सकते हैं। शुल्क का भुगतान 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोलें।
  2. पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवार ‘New Registration (OTR)’ विकल्प से पंजीकरण करें। पहले से OTR कर चुके उम्मीदवार दोबारा पंजीकरण न करें।
  3. सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर OTP सत्यापन पूरा करें।
  4. प्रोफाइल में व्यक्तिगत, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
  5. जरूरी प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर के माध्यम से जोड़ने और सत्यापित करने की प्रक्रिया पूरी करें।
  6. लाइव फोटो और अंग्रेजी व हिंदी में हस्ताक्षर अपलोड करें। जानकारी जांचकर प्रोफाइल लॉक करें।
  7. ‘Active Advertisements’ में विज्ञापन संख्या 16/2026 चुनें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. शुल्क भुगतान के बाद ‘Apply Now’ पर जाकर आवेदन जमा करें।
  9. आवेदन की प्रति और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें