फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC ASO Exam: इस दिन जारी होगा बिहार एएसओ का प्रवेश पत्र, 195 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आयोजित; देखें नोटिस

Tue, 02 Sep 2025 02:02 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC ASO Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रखंड अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि की जानकारी दी है। उम्मीदवार इसे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC ASO Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सहायक अनुभाग अधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। इस परीक्षा में शामिल  होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। बिहार के 11 जिलों में 195 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सामान्य ज्ञान (वस्तुनिष्ठ प्रकार) विषय पर आधारित होगी, जो दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 2:15 बजे तक चलेगी। यानी कुल परीक्षा अवधि 2 घंटे 15 मिनट की होगी।

इस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र

अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए प्रवेश पत्र 4 सितंबर, 2025 को जारी होगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एएसओ के 41 रिक्त पदों को भरना है। 

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को समान्य पहचान के लिए कोई वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) अपने साथ लाना जरूरी है। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह से मना है।

परीक्षा के दिन के निर्देश

सभी अभ्यर्थी अपनी ई-प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति परीक्षा केन्द्र पर जरूर ले जाएं। परीक्षा के दौरान इसे वीक्षक के सामने हस्ताक्षर करके सौंपना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंच जाना चाहिए ताकि समय पर सभी प्रक्रिया पूरी हो सके।

परीक्षा केन्द्र में प्रवेश केवल 11:00 AM तक मिलेगा। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप 09:30 AM तक निश्चित रूप से पहुंच जाएं। प्रवेश पत्र केवल BPSC की वेबसाइट से डाउनलोड किया जाएगा। डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

  • पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "ASO Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी लॉगिन डिटेल्स (यूजरनेम और पासवर्ड) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे ध्यानपूर्वक जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें