फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: बीपीएससी टीआरई-4 और STET परीक्षा की तारीखों का एलान, आठ सितंबर से करें आवेदन; अक्तूबर में होगा एग्जाम

Tue, 02 Sep 2025 11:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC TRE-4 Exam: बीपीएससी ने टीआरई-4 और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। अभ्यर्थी 8 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
BPSC - फोटो : https://bpsc.bihar.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC TRE-4 Exam Date: बिहार सरकार ने मंगलवार को छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी दी। शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने TRE-4 यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि का एलान कर दिया है। यह खबर प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए राहत की है, जो लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे।

 

साथ ही, मंत्री ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) की घोषणा भी की।   

 

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया है, कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) से पहले यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। 

 

परीक्षा 4 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2025 के बीच आयोजित होगी और इसका परिणाम 1 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पूरी तरह तैयार हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने और तैयारी में जुटने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें