BPSC TRE-4
Exam Date: बिहार सरकार ने मंगलवार को छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी दी। शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने TRE-4 यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि का एलान कर दिया है। यह खबर प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए राहत की है, जो लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे।
साथ ही, मंत्री ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) की घोषणा भी की।
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया है, कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) से पहले यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे।
परीक्षा 4 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2025 के बीच आयोजित होगी और इसका परिणाम 1 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पूरी तरह तैयार हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने और तैयारी में जुटने की सलाह दी गई है।