स्नातक वाले करें आवेदन
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
आयु की अधिकतम सीमा पदानुसार तय की गई है। अनारक्षित पुरुष उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, ओबीसी पुरुष एवं महिला के लिए 40 वर्ष, और एससी/एसटी पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।
केवल 100 रुपये आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस के रूप में जमा करना होगा। इसके अलावा, बैंक या अन्य माध्यम से होने वाले चार्ज अलग से देने होंगे। जिन उम्मीदवारों के पास आधार नंबर नहीं है, उन्हें बायोमेट्रिक फीस के रूप में 200 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
ऐसे भरें फॉर्म
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर "ऑनलाइन एप्लीकेशन" पर क्लिक करें।
- New Registration (One Time Registration) पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद सभी आवश्यक विवरण भरें और फॉर्म पूरा करें।
- निर्धारित आवेदन फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।