कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें तीन पेपर शामिल रहेंगे।सामान्य भाषा, सामान्य योग्यता और सामान्य अध्ययन। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे प्रमाणपत्र सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
सिलेबस में क्या-क्या है शामिल?
1. सामान्य भाषा सामान्य भाषा में सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिन्दी के प्रश्न होंगे। ये प्रश्न इस प्रकार तैयार किए जाएंगे कि अभ्यर्थी की भाषा संबंधी प्रयोग की समझ, व्याकरण और दक्षता की जांच की जा सके। इसमें वाक्य रचना, शब्दावली, समझदारी और व्याकरण संबंधी क्षमता पर ध्यान दिया जाएगा।
2. सामान्य अध्ययन सामान्य अध्ययन के अंतर्गत सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटना एं, भारत का इतिहास और बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग और महत्वपूर्ण नदियां, भारत की राज्य और आर्थिक व्यवस्था, आज़ादी के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में हुए प्रमुख परिवर्तन, तथा भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार के योगदान से संबंधित प्रश्न होंगे।
4. सामान्य योग्यता (General Aptitude) सामान्य योग्यता में संख्या पद्धति, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएं, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, ब्याज एवं लाभ-हानि जैसे विषय शामिल होंगे। इसके साथ ही सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना और अभिविन्यास, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, अवलोकन और संबंध अवधारणा, अंकगणितीय तर्क शक्ति, शाब्दिक एवं चित्रात्मक वर्गीकरण, अंकगणितीय और गैर-शाब्दिक श्रृंखला, कूट लेखन एवं कूट व्याख्या पर भी प्रश्न होंगे।