एक फेज में संभव नहीं परीक्षा
बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के संबंध में दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोग की बैठक होगी। आवेदकों की संख्या देखते हुए एक चरण में परीक्षा का आयोजन कठिन है। परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली है।
उन्होंने बताया कि केंद्र पूरे बिहार में होंगे और कोशिश करेंगे कि परीक्षा दो या तीन फेज में आयोजित की जाए। राजेश कुमार ने बताया कि दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को पटना या उनके गृह जनपद में परीक्षा केंद्र आवंटित करने की कोशिश रहेगी।
हिंदी और अंग्रेजी में भी होगी निगेटिव मार्किंग
हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। हिंदी की परीक्षा 70 अंकों की होती है, जिसमें 21 अंक लाने अनिवार्य है और अंग्रेजी की परीक्षा कुल 30 अंकों की होती है, जिसमें 9 अंक लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग होगी।
बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया कि कई लोगों को ये कंफ्यूजन रहता है कि इसमें निगेटिव मार्किंग है कि नहीं? इस पर स्पष्टता प्रदान करते हुए राजेश कुमार ने बताया कि हिंदी और अंग्रेजी में भी निगेटिव मार्किंग होगी। यह निर्णय आवेदकों की बड़ी संख्या को देखते हुए लिया गया है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का ही चयन होगा।