पहले 26 जुलाई को होनी थी परीक्षा, फिर क्या हुआ?
72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पहले 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित था। आयोग ने जुलाई में इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था। उस समय आयोग ने नई तारीख बाद में जारी करने की बात कही थी।
इसके बाद परीक्षा के लिए 25 अक्तूबर 2026 की तारीख तय की गई थी। आयोग के परीक्षा कैलेंडर में भी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 25 अक्तूबर की तारीख दर्ज थी। अब 25 अक्तूबर का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।
अब 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा कब होगी?
फिलहाल इसका आधिकारिक जवाब नहीं आया है। आयोग ने नई परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को किसी भी अनधिकृत सूचना या इंटरनेट मीडिया पर चल रहे दावों पर भरोसा करने से बचना चाहिए।
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नई सूचना जारी होने के बाद ही परीक्षा की अगली तारीख को अंतिम माना जाएगा। आयोग अपनी वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख और दूसरी महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी करता है।