इतने अभ्यर्थियों ने दी प्रारंभिक परीक्षा
इस बार BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार ने परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी और राज्य के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
प्रारंभिक परीक्षा में 14,261 उम्मीदवार हुए पास
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,261 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इसमें से 13,368 उम्मीदवारों ने सामान्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि 893 उम्मीदवारों ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास की है।
बीपीएससी मुख्य परीक्षा का एग्जाम पैटर्न
बीपीएससी की 71वीं मुख्य परीक्षा में कुल पांच पेपर आयोजित किए जाते हैं। इनमें पहला पेपर सामान्य हिंदी, दूसरा और तीसरा पेपर जनरल स्टडीज (पेपर-1 और पेपर-2), चौथा पेपर निबंध और पांचवां पेपर उम्मीदवार द्वारा चुना गया वैकल्पिक विषय होता है। प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है और मुख्य परीक्षा कुल 1100 अंकों की होती है।