बीपीएससी मुख्य परीक्षा का पैटर्न
बीपीएससी की 71वीं मुख्य परीक्षा में कुल पांच पेपर आयोजित किए जाते हैं। इनमें पहला पेपर सामान्य हिंदी, दूसरा और तीसरा पेपर जनरल स्टडीज (पेपर-1 और पेपर-2), चौथा पेपर निबंध और पांचवां पेपर उम्मीदवार द्वारा चुना गया वैकल्पिक विषय होता है। प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है और मुख्य परीक्षा कुल 1100 अंकों की होती है।
सितंबर में हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार ने परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी और राज्य के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
प्रारंभिक परीक्षा में 14,261 उम्मीदवार सफल
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,261 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इसमें से 13,368 उम्मीदवारों ने सामान्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि 893 उम्मीदवारों ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास की है। सभी योग्य घोषित उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
इस बार भर्ती 1298 पदों के लिए हो रही है। पहले कुल रिक्तियां 1250 थीं, लेकिन विज्ञापन में संशोधन कर 34 नए पद जोड़े गए हैं, जिससे कुल पद बढ़कर 1298 हो गए हैं।