एडमिट कार्ड में बारकोड जरूर जांचें
BPSC ने परीक्षार्थियों को विशेष निर्देश दिया है कि वे ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय ध्यान दें कि उनके अनुक्रमांक (Roll No.) के साथ बारकोड स्पष्ट रूप से छपा हो। अगर बारकोड साफ दिखाई नहीं देता है तो एडमिट कार्ड अमान्य माना जा सकता है।
परीक्षा को लेकर जरूरी बातें
- परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी।
- परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। उसके बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मान्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लेकर आना जरूरी है।
बीपीएससी की ओर से बताया गया है कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
क्या लाना होगा साथ
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति साथ रखनी होगी। डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड इस तरह प्रिंट होना चाहिए कि रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से दिखाई दें।
BPSC 71st Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र
- उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
- लॉगिन करने के बाद My Account सेक्शन में जाएं।
- वहां संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें और Admit Card के सामने दिए गए View/Download विकल्प को चुनें।
- डाउनलोड किए गए ई-एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का जिला उल्लेखित होगा।