फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 71st CCE Final Answer Key: 71वीं प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड

Fri, 31 Oct 2025 02:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 71st CCE Final Answer Key 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसमें से 5 प्रश्नों को हटाया गया है। अब इनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC CCE 71st Final Answer Key 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in. पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


अंतिम उत्तर कुंजी में से 5 प्रश्नों को हटाया गया है। अब इनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। आंसर-की के साथ आयोग ने परीक्षा की ओएमआर शीट भी देखने के लिए उपलब्ध करा दी है। अभ्यर्थी 31 अक्तूबर से 8 नवंबर 2025 तक आयोग की वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर स्वयं के Dashboard में Login करके अपनी OMR Sheet (उत्तर पत्रक) डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos

8 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर अभ्यर्थी 08.11.2025 तक ईमेल आईडी examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। दिनांक 08.11.2025 के उपरांत किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, 08.11.2025 तक ओएमआर डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग द्वारा ओएमआर शीट की फोटो कॉपी बाद में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

विज्ञापन

जल्द आ सकता है परिणाम

अंतिम उत्तर कुंजी आने के बाद अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जल्द ही 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें