BPSC 70th Prelims: कटऑफ
- अनारक्षित- 91
- अनारक्षित महिला- 81
- ईडब्ल्यूएस- 83
- ईडब्ल्यूएस महिला- 73
- एससी- 70.33
- एससी महिला- 55
- एसटी- 65.33
- एसटी महिला- 65.33
- ईबीसी- 82
- ईबीसी महिला- 69.33
- बीसी- 84.67
- बीसी महिला- 75
- बीसीएल- 71.33
3.28 लाख में से 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी अर्हता अंक से दूर
परीक्षा परिणाम के बाद आयोग ने बताया कि 3,28,990 अभ्यर्थियों में से करीब 2,03,358 अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक भी प्राप्त करने में सफल नहीं हो सके। 150 अंकों की परीक्षा में सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) पुरुषों के लिए 60 अंक (40%) न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित किए गए थे, लेकिन इस अंक को सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 42,615 उम्मीदवार पार नहीं कर सके।
वहीं पिछड़ा वर्ग (OBC) पुरुषों के लिए 54.75 अंक (36.5%) न्यूनतम अर्हता निर्धारित थी और इस श्रेणी के 27,691 अभ्यर्थी इसे प्राप्त नहीं कर सके। जबकि ईबीसी (अत्यधिक पिछड़ा वर्ग) के लिए 51 अंक (34%) अर्हता अंक तय किए गए थे, लेकिन इस श्रेणी के 27,055 उम्मीदवार भी अर्हता अंक प्राप्त नहीं कर पाए। सबसे चिंताजनक स्थिति एससी और एसटी उम्मीदवारों की रही, क्योंकि 1,05,997 अभ्यर्थी न्यूनतम अंक 48 भी प्राप्त नहीं कर सके।
1409 अभ्यर्थियों को मिले शून्य अंक
आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि करीब 1,70,000 अभ्यर्थी कथित सरल प्रश्न-पत्र के बावजूद 30 प्रतिशत अंक भी प्राप्त करने में सफल नहीं हो सके। इसके अलावा, परीक्षा में 1409 ऐसे अभ्यर्थी भी थे जिनके अंक शून्य से कम आए थे।