फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 70th Answer Key: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स रीएग्जाम के तीन प्रश्नों रद्द; जानें कैसे मिलेंगे नंबर

Thu, 09 Jan 2025 11:43 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 70th Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बीपीएससी ने 4 जनवरी को आयोजित पुन: परीक्षा की आंसर-की में तीन प्रश्नों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
BPSC 70th Answer Key - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 70th Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही 4 जनवरी को आयोजित बापू परीक्षा परिसर केंद्र की पुनर्परीक्षा की आंसर-की भी प्रकाशित कर दी गई है। आयोग ने इस परीक्षा में तीन प्रश्नों को रद्द किया है और कहा है कि हटाए गए इन प्रश्नों के अंक सभी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे। आयोग का कहना है कि 13 दिसंबर के प्रश्न पत्र में कोई प्रश्न रद्द नहीं किया गया है। 

16 जनवरी दर्ज करें आपत्ति

अब अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज करने का समय 16 जनवरी तक दिया गया है। यदि किसी को प्रश्नों पर कोई आपत्ति है, तो उन्हें साक्ष्य और तथ्यों के साथ अपने ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की अनुमति है। आयोग ने 2024 के 911 परीक्षा केन्द्रों और बापू परीक्षा परिसर के 22 केन्द्रों पर आयोजित दोनों परीक्षाओं की उत्तर कुंजी एक साथ जारी की है।
विज्ञापन

 

इन प्रश्नों को आयोग ने किया रद्द

  • सेट-I: प्रश्न 13, सेट-J: 05, सेट-K: 28, सेट-L: 20
    आयोग का जवाब: 2000 ई. से पहले कर्क रेखा बिहार से होकर गुजरती थी। अब यह झारखंड से होकर गुजरती है। कोई भी विकल्प सही नहीं है, इसलिए प्रश्न हटा दिया गया है।
  • सेट-I: प्रश्न 79, सेट-J: 88, सेट: K-93, सेट-L: 10
    आयोग का जवाब: उत्तराखंड के अलग होने के बाद उत्तर प्रदेश में बर्फबारी नहीं हुई है। कोई भी विकल्प सही नहीं है, इसलिए प्रश्न हटा दिया गया है।
  • सेट-I: प्रश्न 91, सेट-J: 82, सेट-K: 97, सेट-L:08
    आयोग का जवाब: 2023 में कोई जनगणना नहीं हुई। 2023 के लिए जारी किए गए आंकड़े केवल अनुमान हैं और उन्हें जनगणना नहीं कहा जा सकता। कोविड के कारण 2021 की जनगणना नहीं हुई और अब 2025 में होने की संभावना है। कोई भी विकल्प सही नहीं है, इसलिए प्रश्न हटा दिया गया है।

डिलीट प्रश्नों के मिलेंगे पूरे अंक

आयोग ने कहा है कि यदि किसी प्रश्न को डिलीट कर दिया जाता है, तो उसके लिए निर्धारित अंक सभी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी में जारी हो सकते है नतीजे

आयोग ने बताया है कि फरवरी 2025 में प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा हो सकती है और उसके बाद मुख्य परीक्षा जल्द ही आयोजित करने की योजना है। बिहार लोक सेवा आयोग के इतिहास में संयुक्त सिविल सेवा में यह सबसे बड़ी वैकेंसी है। जिसमें पहले 1957 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जो अब बढ़ाकर 2035 कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन पुराने आरक्षण रोस्टर के अनुसार किया जाएगा, जिसमें 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें