फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 70th Prelims Result: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? आसानी से ऐसे कर पाएंगे चेक

Mon, 06 Jan 2025 09:12 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 70th Prelims Result: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर हंगामा जारी है। इस बीच, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की तारीख और मुख्य परीक्षा का ताजा अपडेट सामने आया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 2,035 रिक्त पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
BPSC 70th Prelims Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 70th Prelims Result: बिहार में बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों पर विवाद जारी है। हजारों छात्र परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की तारीख और मुख्य परीक्षा से जुड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जनवरी के अंतिम सप्ताह में 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 70th PT Exam) का परिणाम घोषित कर सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, 13 दिसंबर को बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दिन से ही अभ्यर्थी गड़बड़ी का आरोप लगाकर इसे रद्द करने और दोबारा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पटना के बापू एग्जाम सेंटर में छात्रों को पेपर देरी से दिया गया और पेपर की सील पहले से खुली हुई थी। इसके चलते नाराज परीक्षार्थियों ने दूसरे परीक्षा कक्ष में जाकर अन्य छात्रों की शीट और पेपर फेंक दिए थे। इस घटना की पुष्टि परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी हुई है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- Bihar News : प्रशांत किशोर को थप्पड़ मार पुलिस ने अनशन से उठाया, गिरफ्तार; BPSC प्रदर्शन खत्म, हंगामे की आशंका

4 जनवरी को आयोजित हुआ री-एग्जाम

इसके बाद बीपीएससी ने जांच के बाद केवल बापू एग्जाम सेंटर की परीक्षा रद्द कर 4 जनवरी को 22 परीक्षा केंद्रों पर री-एग्जाम आयोजित किया गया। इस परीक्षा में कुल 5,943 कैंडिडेट शामिल हुए, जबकि 8,111 अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था। वहीं, 13 दिसंबर तो पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर 5,500 कैंडिडेट ही परीक्षा देने पहुंचे थे, जबकि 12 हजार से अधिक कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड जारी किया गया था।

कब आ सकता है रिजल्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने 25 से 30 जनवरी के बीच जारी हो सकता है। हालांकि आयोग ने अभी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है, जो किसी भी समय जारी हो सकता है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 2,035 रिक्त पद भरे जाएंगे।

अप्रैल में होगी मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में करीब 4 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा अप्रैल में होगी। हालांकि हजारों अभ्यर्थी अभी भी पटना के गांधी मैदान में परीक्षा रद्द की मांग पर अड़े हुए है और धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें