दो पालियों में होगा साक्षात्कार
70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का साक्षात्कार 21 जनवरी से 28 फरवरी, 2026 तक अलग-अलग दिनों पर दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10.30 से और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा है कि साक्षात्कार के दूसरे चरण की तिथियां बाद में सूचित की जाएंगी।
कब जारी होगा प्रवेश पत्र?
आयोग ने साक्षात्कार की तिथियों के साथ उम्मीदवारों के रोल नंबर भी साझा किए हैं। नीचे दिए गए नोटिस में उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार यह जान सकते हैं कि उनका साक्षात्कार किस दिन और कौन सी पाली में होगा।
सभी उम्मीदवारों के साक्षात्कार पत्र साक्षात्कार प्रारंभ होने की तिथि के एक सप्ताह पूर्व से आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध रहेंगे, जिसे उम्मीदवार अपना अनुक्रमांक (Roll No.) डालकर डाउनलोड कर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जायेंगे।
आधिकारिक नोटिस देखें...