फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 70th CCE Mains 2025: बीपीएससी 70वीं सीसीई मेन्स के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएं

Sat, 12 Apr 2025 03:24 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 70th CCE Mains 2025 Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग ने 12 अप्रैल 2025 को 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा  के लिए मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 70th CCE Mains 2025 Admit Card Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मेन्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsconline.bihar.gov.in) के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इनमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण नंबर/आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का पता, स्कैन की गई तस्वीर व हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाने के लिए खाली स्थान, परीक्षा का समय, परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश, और विषय का नाम शामिल हैं।  

परीक्षा तिथियां 

बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र कोड की जानकारी आयोग द्वारा 22 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों में कुल 2,035 पदों को भरना है।  

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर जाएं।
  • अब "Latest Announcements" सेक्शन में BPSC 70वीं CCE Mains Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, लॉगिन पेज पर अपना आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब  स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसमें दिए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें